Manzoor Ahmad Kuwait Attack

ईरान के हमले में उज्जैन के व्यक्ति की मौत… भांजी की शादी में आने वाले थे मध्यप्रदेश!

Share Latest News On:

उज्जैन/आई संवाद/ कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल और ड्रोन हमले में उज्जैन निवासी 50 वर्षीय मंजूर अहमद की मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मंजूर अहमद शहर की राज रॉयल कॉलोनी के निवासी थे और पिछले लगभग 30 वर्षों से कुवैत में रहकर टेलरिंग का कार्य कर रहे थे।

मंजूर अहमद की भांजी की शादी
परिवार के अनुसार, 8 जून को उनकी भांजी की शादी थी और इसी समारोह में शामिल होने के लिए वे भारत लौटने की तैयारी कर रहे थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं तथा रिश्तेदारों का आना शुरू हो चुका था। परिवार उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन इसी बीच उनकी मौत की खबर पहुंच गई।

परिवार में छाया मातम
मंजूर अहमद के बेटे मोहम्मद अनस ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी पिता से आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने फोन पर कहा था कि वे नागदा वाली ट्रेन से घर आएंगे और उन्हें स्टेशन से लेने आना। परिवार उनके स्वागत की तैयारियों में जुटा था। अनस ने बताया कि उनके पिता वर्षों से परिवार की खुशियों और बेहतर भविष्य के लिए विदेश में मेहनत कर रहे थे।

भरपूरा परिवार छोड़ गए मंजूर अहमद
मंजूर अहमद अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजन उन्हें एक मेहनती, जिम्मेदार और परिवार के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

एमपी के पूर्व राज्यमंत्री, भाजपा नेता के घर चोरों का धावा… बदमाशों में खाकी का खौफ खत्म!