MP BJP Organization General Secretary

एमपी बीजेपी को जल्द मिल सकता है नया संगठन महामंत्री… संघ के कई प्रचारक रेस में शामिल!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठन महामंत्री की पोस्ट काफी समय से खाली है। संगठन के तमाम कार्यक्रमों में संगठन महामंत्री की कमी खलने की बात सामने आ रही है, क्योंकि संघ के प्रचारक की बीजेपी में उपस्थिति अनुशासन को मजबूत करने का काम करती है। इसी बीच चर्चा चल रही है कि आने वाले वक्त में इस पद पर नियुक्ति की जाने वाली है। ये स्थान हितानंद शर्मा के संघ में वापसी होने से कब से खाली पड़ा है। करीब 5 महीने से इस पद पर नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है। जिसको लेकर संघ के पुराने प्रचारकों के नाम चल रहे हैं।

हितानंद शर्मा को बुलाया संघ ने वापस
पांच महीने पहले संघ ने मध्यप्रदेश भाजपा को लेकर बड़ा फैसला किया था। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की मूल संगठन में वापसी हो गई थी। उन्हें सह क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख बना दिया था। तभी से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई, कभी कहा जाने लगा कि इसकी बजाय संभागीय स्तर पर संगठन मंत्रियों को नियुक्त किया जाएगा, इतने दिनों से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सारी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लेकिन फिर भी संगठन महामंत्री की जरुरत महसूस की जा रही है।

ये भी पढ़ें – ‘मोहन’ से ‘शिवराज’ और ‘नरोत्तम’ की मुलाकात… नए समीकरणों की तरफ इशारा!

संगठन महामंत्री के लिए इनकी चर्चा
मध्यप्रदेश में संगठन महामंत्री की नियुक्ति के कयास राजस्थान में काफी समय से खाली पड़े इस पद को भरने के बाद शुरु हो गए हैं। संघ के कई खाटी प्रचारकों के नाम रेस में शामिल है। जानकारी के मुताबिक इनमें सबसे आगे दिनकर राव सबनीस का नाम लिया जा रहा है। इसके साथ ही दीनदयाल शोध संस्थान के अभय महाजन, विद्या भारती के अखिलेश मिश्रा, मालवा प्रांत प्रचारक राजमोहन, मध्य भारत के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता के अलावा निखिलेश महेश्वरी का नाम कतार में बताया जा रहा है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि अन्य नामों पर भी चर्चा चल रही है, लेकिन अब जल्द प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति भी हो जाएगी।

MP News: शोक में डूबे कमलनाथ… दिग्गज कांग्रेस नेता का अचानक निधन!