Mohan Yadav Delhi Visit

सीएम डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा… मध्यप्रदेश के सियासी समीकरण पर दिग्गजों से करेंगे चर्चा!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज यानी बुधवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे बीजेपी के दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात इसीलिये भी खास मानी जा रही है कि सोमवार को मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की थी। इस दौरान उनके बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई, जिसकी फोटो केंद्रीय मंत्री शिवराज ने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी।

ये दौरा है खास
एमपी में तीन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होना है, इनमें से दो सीटों पर बीजेपी का उम्मीद्वार आसानी से जीत जाएगा, क्योंकि संख्या बल के मुकाबले बीजेपी काफी मजबूत स्थिति में है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली दौरे के बाद राज्यसभा उम्मीद्वारों का ऐलान हो सकता है। इसी तरह दतिया में भी उपचुनाव की आहट सुनाई दे रही है, जिसको लेकर भी मुख्यमंत्री आला नेताओं से चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को कोर्ट से अयोग्य घोषित करने के बाद अब जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें – ‘मोहन’ से ‘शिवराज’ और ‘नरोत्तम’ की मुलाकात… नए समीकरणों की तरफ इशारा!

राज्यसभा उम्मीद्वारों के संभावित नाम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली दौरे के बाद राज्यसभा उम्मीद्वारों के नाम का ऐलान किया जा सकता है, बात करें संभावित उम्मीद्वारों की तो उनमें लाल सिंह आर्य, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, अरविंद भदौरिया, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और रंजना बघेल का नाम सबसे आगे है। इसी तरह संघ की तरफ से भी कुछ नामों को आगे बढ़ाने की चर्चा चल रही है। वहीं एमपी की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इसी दिन ही मतगणना भी होगी। फिलहाल, बीजेपी के खाते में 2 और कांग्रेस के खाते में 1 सीट जाना तय माना जा रहा है।

बीजेपी संगठन का बड़ा केंद्र बनेगा भोपाल… 5 राज्यों की राजधानी से होगी मॉनिटरिंग