इंदौर/आई संवाद/ बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के भीषण गर्मी में रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक और मेंटेनेंस के नाम पर दिनभर बिजली काटे जाने पर विरोध जाहिर किया है। जिनके समर्थन में पूर्व विधायक ममता मीना उतर आई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता की आवाज को सड़क पर उठाना बिल्कुल जायज है। साथ ही ममता मीना ने कहा कि पन्नालाल शाक्य कोई नए विधायक नहीं है वो पुराने विधायक हैं, उन्हें संगठन की जानकारी और पहचान है, उन्होंने लोगों से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर सही बात उठाई है। एक सीनियर विधायक की आवाज को दबाना ठीक नहीं है।
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग पर कसा तंज
बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक ममता मीना ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग हुआ था,लेकिन उन्हें लगता है कि नई और पुरानी भाजपा का प्रशिक्षण के बाद भी घुलना-मिलना मुश्किल हैं। जो पुराने लोग भाजपा के कार्यकर्ता है वो सीनियर नेताओं को सीट देते थे लेकिन अभी ऐसा कुछ नही देखा जा रहा है। यही स्थिति गुना और पूरे मध्य प्रदेश की है। एक विधायक ने जनता की आवाज उठाई है लेकिन फिर भी पार्टी विधायक पर ही कार्रवाई करने की बात कह रहे है।
ये भी पढ़ें – इंदौर-दाहोद के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन… अंतिम चरण में पहुंचा टनल का काम!
सिंधिया पर भी मीना ने साधा निशाना
ममता मीना ने बीजेपी की दुखती नब्ज दबाते हुए कहा कि वर्तमान में महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) वाली नई भाजपा में पुराने और समर्पित कार्यकर्ता भारी घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब एक सीनियर विधायक की बात अधिकारी नहीं सुन रहे और उन्हें मंच पर दबाया जा रहा है, तो औरों का क्या ही होगा। मीना के इन बयानों के मायने निकाले जा रहे हैं कि ग्वालियर-चंबल की राजनीति में जिस तरह से सिंधिया समर्थक और विरोधियों के बीच सियासी बयानबाजी शुरु हुई थी, उसी पर नमक डालने का काम उन्होंने किया है।
MP News: कांग्रेस में कलह के बादल… वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ने की दी धमकी!









