भोपाल/आई संवाद/ समूचे मध्यप्रदेश में 1 जून से महंगाई की मार झेलने के लिए आम आदमी का तैयार रहना होगा, क्योंकि इस तारीख माल परिवहन महंगा होने वाला है, वो भी 1 या 2 प्रतिशत नहीं, सीधे 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से माल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने की संभावना है। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के बाद आम व्यक्ति पर पड़ने वाली यह महंगाई की मार आपदा से कम नहीं होने वाली है, जिसके चलते घर का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है।
एसोसिएशन ने किया ऐलान
एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एवं फ्लीट ऑनर ने माल भाड़े में 20 प्रतिशत वृद्धि करने का ऐलान किया है। ये दरें 1 जून से लागू हो जाएगी। एसोसिएशन की आपात बैठक में आम सहमति के बाद यह घोषणा की गई। यह बढ़ी हुई दरें सभी कंपनी, डिपो, सीएंडएफ एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर और व्यापारिक संस्थानों पर लागू की गई है। जिसके चलते माल के दामों में भी बढ़ोतरी की होना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें – किसका है ये तुमको इंतजार… इंदौर मैट्रो पर लगा कौनसा ब्रेक?
महंगाई का दिखा कहर
एसोसिएशन का कहना है कि डीजल की कीमतों में उछाल, टायर और स्पेयर पार्ट्स के महंगा होने, टोल टैक्स, बीमा और वाहन रखरखाव की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते आर्थिक दबाव बढ़ा है। इसी तरह पीक सीजन में अधिक लैबर लगाने के चलते खर्च में इजाफा हुआ है। इसीलिये 1 जून से बनने वाले सभी बिलों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। व्यापारिक संस्थानों और व्यापारियों से इसी आधार पर भुगतान करने को कहा गया है।
इंदौर की सड़कों के तीन किस्से… शायद हर शख्स इससे हुआ है रुबरु









