भोपाल/आई संवाद/ पीएम मोदी ने इजराइल-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुई वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की कम खपत करने की अपील की है। जिसका असर भोपाल की सड़कों पर देखने को मिला, जब मध्य प्रदेश में नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण ने लाव लश्कर से दूरी बनाते हुए ई रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे। जिनकी सादगी की चर्चा प्रदेशभर में हो रही है।
निजी निवास से किया ई-रिक्शा का सफर
बीजेपी संगठन में काफी समय तक वक्त देने के बाद अब सत्येंद्र भूषण को मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। उन पर पीएम मोदी की अपील का असर होता दिखाई दिया। जब वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने निजी आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे, हालांकि उनके साथ कई समर्थक गाड़ियों में सवार थे, लेकिन उन्होंने सादगी से पद ग्रहण किया।
सौभाग्य सिंह ठाकुर ने कराई थी किरकिरी
दरअसल मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर के पदभार ग्रहण को लेकर पार्टी की जमकर किरकिरी हुई थी, क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी की अपील के बावजूद उज्जैन से भोपाल तक 700 गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल कर पार्टी नेताओं पर पीएम मोदी की अपील को दरकिनार करने की बात कही गई। कांग्रेस ने भी उन तस्वीरों को वायरल कर जमकर चुटकी ली थी।
उदयनिधि स्टालिन के फिर बिगड़े बोल… सनातन धर्म को खत्म करने को कहा, बताया विभाजनकारी









