भोपाल/आई संवाद/ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन की टीम का जल्द ऐलान हो सकता है, इसमें कई नेताओं के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसको लेकर उनके पुराने संगठनात्मक अनुभव को भी ध्यान में रखा जा रहा है। आने वाले चुनावों की चुनौतियों और तीन राज्यों में जीत के बाद पार्टी ऐसे नेताओं को आगे करने के मूड में दिखाई दे रही है, जोकि दक्षिण में भी बीजेपी को ग्राफ बढ़ा सके, क्योंकि बीजेपी इन राज्यों कमजोर नजर आती है।
महीने के आखिरी सप्ताह में संभावना
सूत्रों के मुताबिक नितीन नवीन अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन इस महीने के आखिरी सप्ताह तक कर सकते हैं। इसमें इंदौर के कद्दावर नेताओं का नाम प्रमुखता के आधार पर लिया जा रहा है, क्योंकि इंदौर को बीजेपी का गढ़ माना जाता है, इसी का नतीजा है कि सारे विधायक, महापौर, सांसद बीजेपी के ही है। वहीं नितीन नवीन की टीम ने सबसे पहले जिनका नाम आ रहा है, उसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय प्रमुख हैं, वे पहले भी राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं, साथ ही पश्चिम बंगाल में बीजेपी की मजबूत नींव बनाने का काम भी उन्होंने ही प्रभारी रहते हुए किया था, जिसका नतीजा अबकी बार के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ सामने आया है।
इंदौर विकास प्राधिकरण का सियासी चतुर्भुज तैयार… इनका नाम लगभग फाइनल!
इन नेताओं का नाम भी चर्चा में
नितीन नवीन की टीम में जिन अन्य नेताओं का नाम लिया जा रहा है, उनमें कविता पाटीदार और जीतू जिराती प्रमुख माने जा रहे हैं। कविता पाटीदार पूर्व में प्रदेश भाजपा की महामंत्री रह चुकी हैं, और महिला कोटे से उन्हें मौका मिल सकता है। वहीं पिछड़ा वर्ग के युवा चेहरे के रूप में जीतू जिराती को जगह मिल सकता है। इसके अलावा सांसद गजेंद्र पटेल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य भी बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
MP लघु उद्योग निगम अध्यक्ष की सादगी.. ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे सत्येंद्र भूषण









