Share Latest News On:

राज्यस्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में इंदौर की कक्षा चौथी की छात्रा ने अर्जित किया द्वितीय स्थान

खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर भोपाल में किया सम्मानित

इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन और जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम. एल. मारु के मार्गदर्शन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग इंदौर ने जिले में शासकीय विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन जनवरी 2026 को आयोजित किया गया था। पोस्टर प्रतियोगिता की श्रेष्ठ प्रविष्टि राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु भोपाल प्रेषित की गई थी।
कुमारी रानी चौधरी, कक्षा चौथी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय 19, नयाबसेरा, गांधीनगर इंदौर ने राज्यस्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अर्जित करने पर 15 मार्च 2026, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 4000 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
नया बसेरा प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 4थी कि बालिका कुमारी रानी चौधरी की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सभी संबंधितों को बधाई दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *