डॉ. अम्बेडकर नगर महू क्षेत्र में संचालित आलू चिप्स कारखानों की सघन जाँच

Share Latest News On:

डॉ. अम्बेडकर नगर महू क्षेत्र में संचालित आलू चिप्स कारखानों की सघन जाँच

अनियमितता पाए जाने पर कारखानों को तत्काल प्रभाव से कराया गया बंद
इंदौर,
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा डॉ. अम्बेडकर नगर महू के ग्राम कोदरिया, नेउगुराडिया, आम्बाचन्दन और सांतेर में संचालित आलू चिप्स कारखानों की जाँच की गई । जाँच दल में मध्यप्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के श्री संजय जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री गिरीराज दुबे, तहसीलदार श्री विवेक सोनी, मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल के श्री धाकड, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे। जाँच का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ. अम्बेडकर नगर महू श्री राकेश परमार द्वारा किया गया। जाँच दल द्वारा उक्त ग्रामों में स्थित आलू चिप्स कारखानों की गहन जाँच की गई, जिसमें मौके पर आलू चिप्स कारखानों की अनुमति प्राप्त नहीं होने पर विद्युत कनेक्शन का विच्छेद किया गया। साथ ही आलू चिप्स कारखानों में अनियमितता पाए जाने पर कारखानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। आगामी कार्यवाही प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की जायेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *