मंत्री श्री सिलावट की अध्यक्षता में सांवेर विधानसभा क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न

Share Latest News On:

मंत्री श्री सिलावट की अध्यक्षता में सांवेर विधानसभा क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न

ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में प्रगति लाते हुये उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने के दिए गये निर्देश
इंदौर,
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय इंदौर के सभाकक्ष में सांवेर विधानसभा क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद पंचायत इंदौर के अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश मालवीय, विधायक प्रतिनिधि श्री कमल पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री रामेश्वर चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री बृजमोहन राठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्वार्थ जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रियंका टैगोर, इंदौर जनपद पंचायत के सांवेर विधानसभा के समस्त सरपंच, सचिव एवं जनपद के अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
बैठक में विधानसभा सांवेर क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन, विधायक निधि, मुख्यमंत्री ग्राम सडक अधोसंरचना, 15वां वित्त आयोग, 5वां वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना, मनरेगा संबंधी विकास कार्य आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गये।
मंत्री श्री सिलावट एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन द्वारा जल संचय जन भागीदारी अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त अभियान में अधिक से अधिक कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सांवेर विधानसभा की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में प्रगति लाते हुये उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *