अभिभावकों से अपील – HPV टीकाकरण प्रिय अभिभावकों,

Share Latest News On:

अभिभावकों से अपील – HPV टीकाकरण
प्रिय अभिभावकों,

आपकी किशोरियों का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
HPV (Human Papilloma Virus) एक ऐसा संक्रमण है जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है – HPV वैक्सीनेशन।

अतः सभी अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि अपनी 14 वर्ष की किशोरी ( जिन्होंने अपना 14वा जन्मदिन मना लिया हो और 15 वा जन्मदिन मनाकर 90 दिन) को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे आयोजित HPV टीकाकरण सत्र में अवश्य टीका लगवाएँ।

✔ यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है।
✔ यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है।
✔ सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यह टीकाकरण निःशुल्क उपलब्ध है।

आइए, अपनी बेटियों को एक उज्ज्वल, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने के लिए HPV टीकाकरण अवश्य कराएँ।
साथ ही, U-WIN पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के माध्यम से भी पहुँच सुनिश्चित की जा सकती है। Online slot booking- https://uwinselfregistration.mohfw.gov.in/login

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *