डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने पर रुक्‍मणि मोटर का गोदाम सील

Share Latest News On:

डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने पर रुक्‍मणि मोटर का गोदाम सील

इंदौर,
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिले में राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज अनुविभागीय अधिकारी कनाडिया के निर्देशानुसार तहसील कनाडिया अंतर्गत डायवर्शन टैक्स की बकाया राशि वसूलने हेतु कार्रवाई की गई। रुक्‍मणि मोटर द्वारा लगभग 6 लाख रुपये का डायवर्शन टैक्स कई बार सूचना देने के बावजूद जमा नहीं किया गया था।
इस पर प्रशासन द्वारा विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए रुक्‍मणि मोटर के गोदाम को सील किया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार संगीता गोलिया, नायब तहसीलदार पूजा नागवंशी, राजस्व निरीक्षक विशाल शर्मा, तेजसिंह तथा पटवारी योगेश भार्गव और पुष्पेंद्र जादौन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।