मध्यप्रदेश के कई जिलों में होगी बारिश.. ओले गिरने के साथ चलेगी आंधी!

मध्यप्रदेश के कई जिलों में होगी बारिश.. ओले गिरने के साथ चलेगी आंधी!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है, कई जिले भीषण गर्म से जूझ रहे हैं, तो कहीं पर आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी है। राज्य मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 6 जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बताई है। ऐसे में पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने का भी खतरा जताया गया है। जिसका कारण पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते हो रहा है। अप्रैल और मई के महीने में आमतौर पर गर्मी का असर रहता है लेकिन, इस बार सिस्टम सक्रिय होने से बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है।

जबलपुर बरगी डैम हादसे का सच आया सामने… क्रूज कैप्टन ने बताई सच्चाई !

इन जिलों में रहेगा गर्मी का असर
मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर और उज्जैन संभाग में मौसम अलग रुख दिखा रहा है। यहां बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की संभावना कम है और गर्मी का असर बना हुआ है। बात करें तापमान की तो 35 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जिससे हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। प्रशासन ने भी आम जनता को गर्मी से बचने के उपाय अपनाने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि मौसम बिगड़ने पर विशेषकर पेड़ के आसपास या नीचे खड़े होने से बचें।

मध्यप्रदेश के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल… आई संवाद ने एक दिन पहले जताई थी संभावना!