Bargi Dam accident, Jabalpur boat tragedy, Mahesh Patel captain statement, MP boat accident news, Bargi Dam deaths, boat safety negligence India, life jacket issue,

जबलपुर बरगी डैम हादसे का सच आया सामने… क्रूज कैप्टन ने बताई सच्चाई !

Share Latest News On:

जबलपुर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम के हादसे को लेकर लोगों में शोक की लहर दौड़ चुकी है, अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिस पर सियासत का बाजार भी गर्म है, लेकिन अब घटना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, बोट के कैप्टन महेश पटेल ने बताया कि, आखिर किस तरह बोट पलटी, और किस तरह की लापरवाही के चलते लोगों की जान गई।

सच्चाई कैप्टन की जुबानी
कैप्टन महेश पटेल ने कहा कि, ‘जब मैं बोट लेकर रवाना हुआ तो मौसम साफ था, लगा ही नहीं था कि पानी में जाते ही मौसम इतना खराब हो जाएगा कि बोट संभल नहीं सकेगी. अचानक आए और तेज तूफानन ने किनारे पर सुरक्षित लौटने की कोशिशों के बावजूद रिएक्ट करने का बहुत कम समय दिया, जिससे दुर्घटना हो गई।’

यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहनने से किया इंकार
आगे कैप्टन ने बताया कि, ‘सभी को लाइफ जैकेट बांटी गई थीं, लेकिन सभी पैसेंजर्स ने उनकी बात नहीं मानी,’ उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग नीचे डांस कर रहे थे, मेरे बेटे ने मुझे बताया कि उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी, मैं गया और उनसे कहा कि मौसम खराब हो गया है, उन्हें लाइफ जैकेट पहन लेना चाहिए, लेकिन लोगों ने नहीं पहनी. जैसे-जैसे हालात बिगड़ते गए, पानी तेजी से जहाज में घुसने लगा।

मध्यप्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की आहट… आईपीएस अफसरों की भी बनी सूची!